दिल्ली देश की राजधानी है। वहीं दिल्ली देश दुनिया के लोगों के लिए पसंदीदा पर्यटक स्थल भी है। दिल्ली आने वाले लोगों की तमन्ना दिल्ली दर्शन की रहती है। तो बड़ा सवाल है कि दिल्ली कैसे घूमा जाए। तमाम बाहर से आने वाले लोग दिल्ली घूमने के लिए दिल्ली दर्शन बस की सेवा लिया करते हैं।
मैं भी पहली बार जब दिल्ली 1991 के सितंबर में आया था तो दिल्ली का दर्शन बस से ही किया था। यह निजी सेवा की बस थी। लाल किला के सामने से चली थी। आधे दिन में इसने दिल्ली के प्रमुख स्थलों का दर्शन कराया था। पर उस जमाने में दिल्ली दर्शन के लिए फटफट सेवा भी चलती थी। यह बुलेट मोटरसाइकिल के इंजन वाले आटो रिक्शा होते थे। चारों तरफ से खुले होने के कारण इसमें दिल्ली को देखना आसान था।
पर
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन यानी डीटीसी की बस सेवा भी दिल्ली का दर्शन कराती
है। दिल्ली दर्शन की सरकारी बसों की बुकिंग कनॉट प्लेस के पास सिंधिया हाउस पर डीटीसी
के काउंटर से होती है। दिल्ली दर्शन की बसें यहीं से सुबह नौ बजे चलती हैं। इनका
किराया वाजिब है। कोई धोखाधड़ी नहीं है। इन बसों में एक गाइड भी होता है।
हो हो बस सेवा से दिल्ली की सैर - वहीं दिल्ली पर्यटन दिल्ली दर्शन के लिए एक हो हो बस सेवा का भी संचालन करती है। हो हो यानी हूप इन हूफ आफ.. आप एक स्पाट पर उतर जाइए। फिर नियत समय बाद वहां दूसरी हो हो बस आएगी, उस पर चढ़ जाइए। इसके लिए होहो बसों की समय सारणी को पता कर लिजिए। हांलाकि हो हो बस सेवा कभी ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो सकी। इसका किराया भी थोड़ा अधिक है।
डीटीसी
बस पास, सबसे सस्ता तरीका - अगर आपको दिल्ली का भूगोल पता है तो आप डीटीसी की बसों
से भी दिल्ली घूम सकते हैं। डीटीसी की बसों का दिन भर का पास 50 रुपये का मिलता
है। यह सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक मान्य होता है। तो बस सुबह सुबह एक पास
खरीद लें और दिन भर घूमते रहें दिल्ली। एक बस से दूसरी बस। दूसरी बस से तीसरी बस।
ये 50 रुपये वाला पास लाल यानी एसी बसों और हरी यानी नॉन एसी बसों में मान्य होता
है। ये दिल्ली घूमने का सबसे सस्ता तरीका हो सकता है। ये बस पास हर कंडक्टर के पास
उपलब्ध होता है।
मेट्रो
से दिल्ली की सैर करें - अब दिल्ली में मेट्रो भी दिल्ली के ज्यादातर टूरिस्ट
प्लेस से होकर गुजरती है तो आप चाहें तो मेट्रो से भी दिल्ली घूम सकते हैं। इसके
लिए दिल्ली मेट्रो में टूरिस्ट टोकन का भी प्रावधान है। आप पूरे दिन के सफर के लिए
मेट्रो का टोकन खरीद सकते हैं। इसके लिए किसी भी मेट्रो स्टेशन के स्वागत कक्ष पर
संपर्क कर सकते हैं।
हां
आपके पास ज्यादा पैसे हैं तो आप बेतकल्लुफ होकर आटो रिक्शा या दिन भर के लिए
टैक्सी बुक करके भी दिल्ली घूम सकते हैं। पैकैज टूर, बस या मेट्रो फिर आप जैसे
लोगों के लिए नहीं है।
-
विद्युत प्रकाश मौर्य – vidyutp@gmail.com
( DELHI DARSHAN, AUTO, TAXI, BUS, DTC, METRO, HO HO BUS )
No comments:
Post a Comment