दिल्ली
से मेरठ जाने के रास्ते में कई बार आपको जैन शिंकजी का बोर्ड लगा हुआ दिखाई दिया
होगा। मुझे भी तीन दशक से ये बोर्ड दिखाई देता है। जैन शिंकजी इतना प्रसिद्ध है कि
इसके नाम से कई नकली जैन शिंकजी वालों ने भी अपना कारोबार शुरू कर दिया है।
तो जैन
शिकंजी की मूल शाखा है दिल्ली मेरठ रोड पर मुरादनगर और मोदी नगर के बीच में गंग
नगर के पास। दिल्ली से जाते समय में दाहिनी तरफ जैन शिंकजी का रेस्टोरेंट दिखाई
देता है। अक्सर लंबी यात्रा करने वाले लोग जैन शिंकजी के पास जरूर रूकते हैं। गर्मी
के दिनों में तो शिंकजी का कारोबार खूब चलता है। वैसे शिकंजी तो हर जगह मिलती है
पर इस शिंकजी में क्या खास है। शिंकजी में क्या होता है। पानी, नींबू, बर्फ और
मसाला। पर यही मसाला जैन शिंकजी को खास बनाता है। इस मसाले के कारण ही दूर-दूर से
आने वाले लोग जैन शिकंजी के स्वाद के दीवाने हैं।
अब जैन
शिंकजी वाले ने अपना ब्रांड बना लिया है। वे शिंकजी का मसाला और दूसरे कई तरह के
पाचक चूर्ण और मसाले बनाने लगे हैं। तो आते जाते लोग इन मसालों को भी खरीद कर ले
जाते हैं। कारोबार बढ़ा है तो जैन शिंकजी अब कंपनी बन चुकी है। शिकंजी के स्टाल ने
विशाल रेस्टोरेंट का रूप ले लिया है। इनके यहां एक ग्लास शिकंजी की दर 50 रुपये
है। बाकी जगह के शिकंजी से थोडी महंगी जरूर है। पर अब यह एक ब्रांड बन चुका है।
शाकाहारी
भोजन भी - जैन शिंकजी के रेस्टोरेंट में सिर्फ शिकंजी ही नहीं बल्कि शाकाहारी खाने
में काफी कुछ मिलता है। ज्यातर लोग स्नैक्स में यहां पर शिकंजी के साथ पकौड़े खाना
पसंद करते हैं। कई तरह के पकौड़े के साथ आप यहां पर छोले भठूरे का भी आनंद ले सकते
हैं। हालांकि 90 रुपये के छोल भठूरे के प्लेट के साथ वे प्याज भी परोसते हैं। मतलब
खालिस जैन रेस्टोरेंट नहीं है। अगर जैन रेस्टोरेंट होता तो यहां लहसुन प्याज का
इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। पर कारोबार में सब जायज है।
जैन शिकंजी
के रेस्टोरेंट में आपको खाना पीना सब कुछ मिलता है। यहां पर आप शाकाहारी थाली का
आनंद ले सकते हैं। अलग अलग तरह के व्यंजनों का कांबो भी बना सकते हैं। इस
रेस्टोरेंट में सुबह से लेकर देर रात तक खाना हर समय तैयार मिलता है। दोपहर से शाम
से बीच रेस्टोरेंट कभी बंद नहीं होता। आते जाते लोगों के लिए पार्किंग की भी जगह
है।
जैन
शिकंजी का स्वाद अब दिल्ली में भी – साल 2019 में जैन शिकंजी की एक शाखा दिल्ली के
विकास मार्ग पर भी खुल गई है। लक्ष्मीनगर मार्ग पर शकरपुर वाली साइड में जैन
शिकंजी का विशाल रेस्टोरेंट खुल गया है। जो मोदीनगर का मीनू वह सब कुछ वहां भी
उपलब्ध है। दिल्ली के जो लोग जैन शिकंजी के दीवाने थे उनको अब मोदीनगर तक जाने की
जरूरत नहीं है। वे लक्ष्मीनगर में भी शिकंजी और पकौड़ों का स्वाद ले सकते हैं।
लक्ष्मीनगर के रेस्टोरेंट में छोले भठूरे तथा दूसरे व्यंजन भी उपलब्ध हैं। विकास
मार्ग पर शाकाहारी भोजन के लिए ये अच्छी जगह हो सकती है।
Thanks for sharing nice blog it’s really
ReplyDeletehelpful for everyone please share more..
Top 3 Places to Travel in the World
Top 3 Places to Travel in the World
5 Amazing beautiful cities Romania
धन्यवाद
Delete