भारत का एक सुंदर द्वीप राज्य है लक्षद्वीप। राज्य या यूं
कहें कि केंद्र शासित प्रदेश है । पर यहां घूमना सबसे महंगा सौदा है। वह इसलिए कि
यहां जाने के लिए पैकेज लक्षद्वीप टूरिज्म बेचता है। वह पैकेज आमतौर पर 5 दिनों का
होता है। इसका शुल्क 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से ज्यादा है। इसलिए हर सैलानी
लक्षद्वीप नहीं पहुंच पाता। इस पांच दिन के समुद्रम पैकेज में प्रदेश का टूरिज्म
विभाग कवरत्ति कालपेनी और मिनीकोय द्वीप की सैर कराता है। इस पैकेज में खाना-पीना
आवास सब कुछ समाहित है।
गणतंत्र दिवस परेड में लक्षद्वीप की झांकी - पर साल 2018 के गणतंत्र दिवस की झांकी में
लक्षद्वीप राज्य की सुंदर झांकी दिखाई दे गई। इस झांकी में खास तौर पर लक्षद्वीप
के नारियल के पेड़ और मछली पकड़ने के व्यवसाय को दिखाया गया है। यह द्वीप टूना
मछली के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। कई राज्यों की झांकियों के बीच इस नन्हे
प्रदेश की झांकी को लोगों ने खूब पसंद किया। लक्षद्वीप अंदमान निकोबार की तरह
सुंदर कोरल (मूंगा) के लिए भी जाना जाता है।
समस्त
केन्द्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सब से छोटा है। इस
प्रदेश का गठन 1 जनवरी 1973 को हुआ। इसकी
राजधानी कवरत्ति है। लक्षद्वीप द्वीप-समूह की उत्पत्ति
प्राचीन काल में हुए ज्वालामुखीय विस्फोट से निकले लावा से हुई है। यह भारत की
मुख्यभूमि से लगभग 400 किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में अरब सागर में अवस्थित है। लक्षद्वीप द्वीप-समूह में कुल 36 द्वीप हैं,
परन्तु केवल 6 द्वीपों पर ही जन जीवन
है। लक्षद्वीप
एक मुस्लिम बहुल प्रदेश है। लक्षद्वीप देश की लोकसभा को एक सांसद भेजता है। साल
2011 की जनगणना में इसकी आबादी 64 हजार के आसपास थी।
कैसे पहुंचे – लक्षद्वीप जाने का सुगम रास्ता केरल के शहर
कोचीन (एर्नाकुलम) से है। कोचीन से लक्षद्वीप के लिए पानी के जहाज जाते हैं।
राजधानी कवरत्ति का सफर 20 घंटे के आसपास का होता है। इस द्वीप प्रदेश के
निवासियों के लिए रियायती जहाज की सेवाएं उपलब्ध है। पर सैलानियों को आमतौर पर
पैकेज खरीदना पड़ता है।
विमान से भी लक्षद्वीप - पानी के जहाज के अलावा लक्षद्वीप विमान से भी पहुंचा जा सकता है। यह समय बचाने वाला जरूर होगा। पर इसमें प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा मजा नहीं लिया जा सकता। कोचीन से अगाति के बीच एयर इंडिया की विमान सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध है।
लक्षद्वीप के पांच द्वीप घूमने के बजाए एक द्वीप का पैकेज
सस्ता पड़ सकता है। कदमत और कालपेनि द्वीप के लिए वीकेंड पैकेज कोच्चि, कोझिकोड के बेपुर और मंगलुरू से चलते हैं। इसमें शनिवार को छोटे जहाज जाते हैं और सैलानियों को घूमा कर सोमवार की सुबह लौट आते हैं कभी आप कोचीन में हों तो वहां के टूर आपरेटरों से लक्षद्वीप
पैकेज के बारे में बात कर सकते हैं। या
फिर लक्षद्वीप टूरिज्म की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर और जानकारी प्राप्त कर सकते
हैं... http://www.lakshadweeptourism.com/tourpackages.html
जहाज के किराया के बारे में जानें-
-
लक्षद्वीप
प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी है। सैलानी भी इसका सेवन नहीं कर सकते।
-
यहां आप
स्कूबा डाइविंग जैसे समुद्री गेम का आनंद ले सकते हैं।
-
दिसंबर
में लक्षद्वीप के सभी टूर 10 फीसदी तक महंगे हो जाते हैं।
-
लक्षद्वीप
जाने के लिए कोचीन से टूरिस्ट परमिट प्राप्त करना पड़ता है।
-
विद्युत
प्रकाश मौर्य
( For LAKSHADWEEP tour related can contact - Holiday Planet
Tours, COCHIN - 0484 2349700 / 9961828324 )
सार्थक जानकारी
ReplyDeleteधन्यवाद
Delete