आपको गोवा घूमने के दौरान नार्थ
गोवा में रुकना चाहिए या साउथ गोवा में। कई लोग ये सवाल करते हैं। ये आपकी रूचि पर
निर्भर करता है। अगर आप भीड़भाड़ वाले इलाके में रुकना चाहते हैं तो नार्थ गोवा
में कालांगुट इलाके में रुक सकते हैं। पर अगर आप शांत समंदर के साथ संवाद करना
चाहते हैं तो आपको साउथ गोवा में रुकना चाहिए। एयरपोर्ट से दूरी की बात करें तो
कोलवा 28 किलोमीटर है। पर अगर आप रेल से आ रहे हैं मडगांव रेलवे स्टेशन महज 8
किलोमीटर है।
वैसे आपके पास चार दिन से
ज्यादा का समय हो तो नार्थ या साउथ कहीं भी रुककर पूरे गोवा में रुक सकते हैं।
हमने दो दिन नार्थ और दो दिन साउथ में रुकना तय किया था। साउथ गोवा में हमारे होटल
का नाम है ला-बेन रिजार्ट। वैसे नाम में रिजार्ट लगा है पर यहां स्विमिंग पुल नहीं
है। हां होटल के प्रांगण में छोटा सा उद्यान है। पार्किंग का इंतजाम है।
होटल परिसर में दो रेस्टोरेंट हैं। एक नीचे गार्डेन रेस्टोरेंट है तो दूसरा रूफ टॉप रेस्टोरेंट। पर थोड़ा शोध करने पर पता चला कि दोनों रेस्टोरेंट का किचेन एक ही है। रूफ टाप के लिए आर्डर का खाना नीचे के रेस्टोरेंट से ही जाता है। लाबेन का गार्डेन रेस्टोरेंट कोलवा इलाके का बहुत लोकप्रिय रेस्टोरेंट है। दरें थोड़ी ज्यादा है पर देशी विदेशी सैलानियों का यह पसंदीदा फूड ज्वाएंट है। सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। शाम को कुछ खास दिवसों पर यहां म्युजिकल परफारमेंस भी होता है। हमें शाम को क्लेरियोनेट पर पुरानी फिल्म की संगीत की धुन बजती सुनाई देती है।

रुफ टॉप रेस्टोरेंट के बारे में
होटल के मैनेजर बताते हैं कि वहां आप पिज्जा खाने जा सकते हैं। वैसे गोवा के
ज्यादातर होटलों में बार होता है। इसलिए यहां भी बार है। साथ ही मांसाहारी व्यंजन
भी परोसा जाता है इसलिए हमलोग वहां खाने नहीं गए।
कमरे के लिहाज से लाबेन बहुत बड़ा
होटल नहीं है। कुल तीन मंजिले हैं। आप सीजन में डबल बेड रुम नान एसी 700 रुपये का
है वहीं एसी रुम 950 रुपये का है। पर अक्तूबर से जनवरी तक गोवा के सभी होटल महंगे
हो जाते हैं। लाबेन की लोकप्रियता का आलाम है कि यह सितंबर महीने में ही नवंबर
दिसंबर के लिए पूरी तरह बुक हो चुका है।
लाबेन से कोलवा बीच का समंदर
सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर है। इसलिए यहां से दिन रात कभी भी आप समुद्र के किनारे
जा सकते हैं। रात में आने जाने की कोई बंदिश नहीं है। होटल के आसपास कई शाकाहारी
भोजनालय भी हैं। इसलिए आप शाकाहारी हैं तो अपना विकल्प चुन सकते हैं। आसपास मे
शापिंग के लिए बाजार भी है। यानी मन लगने वाली जगह है। लाबेन वाले गोवा घूमने का
पैकेज भी उपलब्ध कराते हैं। आप यहां एक दिन नार्थ गोवा एक दिन साउथ गोवा का मिनी
बस से घूमने का पैकेज खरीद सकते हैं। बसें सुबह सुबह 9 बजे आपको होटल से ही ले
जाएंगी। ये गोवा घूमने का बहुत ही सहज तरीका है। हालांकि हमलोग एक्टिवा किराये पर
लेकर घूम रहे हैं इसलिए इस पैकेज का लाभ नहीं उठाया पर यह बेहतर विकल्प है गोवा
घूमने के लिए।
No comments:
Post a Comment