कैसे पहुंचे - आपको एहोल जाने के लिए अगर अपना वाहन न हो तो बसें दिन भर में बहुत कम मिलती हैं। हालांकि कर्नाटक परिवहन की ओर ग्रामीण नेटवर्क में चलने वाली सरकारी बसें इधर चलती हैं। पर यहां आने के लिए दिन भर वाहन सुलभ नहीं है।
कुछ सुंदर नजारे वाले पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए हम एहोल पहुंच गए हैं। एक गांव आता है। गांव में घर देखकर लगता है लोग गरीब हैं। गांव में ही कुछ ऐतिहासिक मंदिर नजर आते हैं। पर इन मंदिरों से ठीक सटकर घर बने हुए हैं। ये मंदिर संरक्षण के लिहाज से बेकद्री का शिकार हैं। पहले लगता है कि हम यही सब देखने आए हैं। पर गांव पार करने के बाद एक चौराहा आता है। वहां पर एहोल मंदिर परिसर है। एक परिसर में कई मंदिर हैं। परिसर के सामने सरोवर है वहां भी तीन मंदिर हैं।
चौराहे पर
छोटा सा बाजार है। एक महिला मिलती है, वह
काली मिट्टी के ग्लास में दही बेच रही है। दही इसी ग्लास में जमाई गई है। वह मुझसे
दही खाने का आग्रह करती है। मैं मना नहीं कर पाता। दस रुपये का ग्लास है दही का।
उसमें वह चीनी उड़ेल देती है। एक प्लास्टिक का चम्मच भी देती है। मैं दही को माखन
समझ कर खाने लगता हूं। अनादि भी थोड़ी सी दही का स्वाद लेते हैं।
यहां हमलोगों को आटो के लिए 25 रुपये पार्किंग भी देनी पड़ती है। टिकट घर में जाकर दो प्रवेश टिकट लेता हूं। आपको पता ही है कि 15 साल तक के बच्चों का प्रवेश टिकट भारत सरकार के पुरातत्व विभाग के स्मारकों में नहीं लगता है। एहोल मंदिर समूह में एक संग्रहालय भी है। पर आज शुक्रवार को यह संग्रहालय बंद है। इसलिए संग्रहालय का टिकट नहीं लेना पड़ता। संग्रहालय भवन के पास शौचालय बना है। हमलोग पहले उसका इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद चल पड़ते हैं अहोल के मंदिरों का दर्शन करने।

हमारे आसपास कई विदेशी नागरिक भी हैं। एक सज्जन वाशिंगटन, अमेरिका से आए हैं। तीसरी बार हिंदुस्तान घूमने आए हैं। इस बार तफ्शील से
दक्षिण भारत की यात्रा कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य होता है कि अपने उत्तर भारत के
लोग बादामी और उसके आसपास के समृद्ध चालुक्य राजाओं के धरोहर को देखने इतनी कम
संख्या में क्यों आते हैं। एहोल का मंदिर समूह राष्ट्रीय धरोहर है, पर इसे भी अलग से विश्व विरासत की सूची में शामिल करवाने की कोशिश चल रही
है।
- विद्युत प्रकाश मौर्य
( ( AHOLE, BADAMI, BAGALKOT, KARNATKA )
No comments:
Post a Comment