अगले दिन हमारी हैवलॉक द्वीप
जाने की तैयारी थी। लोगों ने बताया था कि हैवलॉक के लिए जो क्रूज जाते हैं उनका
टिकट एडवांस में बनवाना पड़ता है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि हैवलॉक जाने
के लिए मैक्रूज का जहाज जाता है जिसका दफ्तर डेलानीपुर में है। मैं शाम को 6 बजे
के बाद डेलानीपुर पहुंचा। वहां पूछता हू मैक्रूज के दफ्तर पहुंचा। पेट्रोल पंप के
बगल में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर इसका दफ्तर है। एक तरफ का किराया एक
व्यक्ति का 975 रुपये। यानी आना जाना 1950 रुपये। राहत की बात कि क्रेडिट कार्ड भी
स्वीकार्य है। हमने आने जाने का एक ही दिन का टिकट बनवा लिया। दो पन्ने का टिकट
साथ में एक ब्रोशर मिला। हमें सुबह सात बजे फिनिक्स बे में रिपोर्ट करने को कहा
गया।
कोस्टल क्रूज एमवी मैक्रूज का संचालन अंदमान की स्थानीय एमएके नामक कंपनी करती है। अब कंपनी अपना एक और नया
क्रूज लेकर आई है जो फिनिक्स बे से नील द्वीप के लिए भी चलेगा। सेवाओं के बारे में और ज्यादा जानकारी के
लिए आप कंपनी की वेबसाइट देखें। (www.makruzz.com )
अगली सुबह मैं छह बजे की
स्नानादि से निवृत होकर फिनिक्स बे के लिए चल पड़ा। हैडो में हमारे होटल से मरीन
ड्राईव होते हुए फिनिक्स बे कोई ढाई किलोमीटर है। मैंने पदयात्रा शुरू की, समंदर
के किनारे हौले हौले। कई लोग रास्ते में मार्निंग वाक करते हुए मिले। फिनिक्स बे
के पास पहुंचते ही कई जहाजों का झुंड समंदर में दिखाई दिया। प्रवेश द्वार पर
आईकार्ड और टिकट देखकर ही प्रवेश मिलता है। यह क्षेत्र नौ सेना के हवाले है।
हालांकि मैक्रूज का संचालन निजी कंपनी
करती है लेकिन यह चलती सरकारी क्षेत्र से है। सामान की चेकिंग के बाद के जहाज तक
जाने के लिए मैक्रूज की बस सेवा थी। हालांकि यह दूरी बमुश्किल 250 मीटर की है।
रिपोर्टिंग टर्मिनल पर सभी यात्रियों के टिकट और आईडी कार्ड की चेकिंग हुई उसके बाद हमे क्रूज में जाने को कहा गया। मैक्रूज की बुकिंग आनलाइन भी होती है। जब पोर्ट ब्लेयर में टूरिस्ट सीजन खुमार पर होता है तब मैक्रूज की सारी सीटें एक महीने पहले ही बुक हो जाती हैं। इसलिए अगर आप सीजन में आ रहे हैं तो अपने हैवलॉक जाने और आने की अपनी बुकिंग पहले ही करा लें। वैसे मैक्रूज के अलावा सरकारी फेरी भी चलती है। उसका किराया 450 रुपये है एक तरफ का। वहीं ग्रीन ओसन नामक एक और कंपनी फेरी सेवा चलाती है। उसका किराया 900 रुपये एक तरफ का है।

फिनिक्स बे से हैवलॉक द्वीप की
दूरी 57 किलोमीटर है। यह रास्ता तेज फेरी से डेढ़ घंटे का है अगर मौसम ठीक रहा तो।
कई बार समंदर में मौसम बिगड़ भी जाता है। मैक्रूज में कुल 280 लोगों के बैठने की
जगह है। इसमें तीन क्लास है। 975 के अलावा 1200 और 1600 रुपये प्रति सीट वाले भी
क्लास है। लग्जरी क्लास क्रूज की उपर वाली मंजिल पर हैं। जहाज के सभी क्लास पूरी
तरह वातानूकूलित हैं। बैठने की सीटें बेहतरीन हैं। चारों तरफ समंदर का सुंदर नजारा
दिखाई देता है। जहाज में कैंटीन है जिसमें आप खरीद कर खा पी सकते हैं। हमारे जहाज
के कैप्टन उदय कुमार हैं। मैक्रूज की लंबाई 37 मीटर है। इसे सिंगापुर से खरीदकर
लाया गया है। जहाज अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।

मैक्रूज जलयान का समय - पोर्टब्लेयर
से 8.00 सुबह हैवलॉक से 3.45 बजे शाम (दफ्तर -डेलानीपुर)
ग्रीन ओसन ( http://greenoceancruise.com/) जलयान समय - पोर्टब्लेयर से
6.45 सुबह हैवलॉक से 3.00 बजे शाम (फोन -03192-282333, दफ्तर – जंगली घाट
(अगली कड़ी में पढ़िए - सपनों से सुंदर हैवलॉक द्वीप )
(अगली कड़ी में पढ़िए - सपनों से सुंदर हैवलॉक द्वीप )
(MV
MAKRUZZ, PORT BLAIR, HAVELOCK, ANDAMAN )
No comments:
Post a Comment