![]() |
अंदमान के वीर सावरकर एयरपोर्ट के बाहर। |
अंदमान के मोहनपुरा चौराहा पर गांधी जी की प्रतिमा |
जहाज ने दिल्ली से नियत समय पर उड़ान भरी। मुझे मनचाही खिड़की वाली सीट 13 ए मिल गई थी। हमारे कैप्टन थे देवीदत्त मेंहदीरत्ता। तो क्रू की प्रभारी थीं सोनिया सोपोलिया। एयर इंडिया के ज्यादातर एयर होस्टेस उम्रदराज हैं। जबकि निजी विमान सेवाओं में नवयुवतियां दिखती हैं। हमें खाने में परोसा गया शाकाहारी व्यंजन जो मेरी मांग के अनुरूप ही था। उपमा और कुछ अन्य सामग्री के साथ चाय और ब्रेड बंद। जहाज आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम में ढाई घंटे बाद उतरा। यहां 40 मिनट का ठहराव था।
![]() |
राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राजीव गांधी |
विशाखापत्तनम में काफी लोग उतर गए तो काफी लोग चढ़े भी। हमें विमान में ही रहने को कहा गया। मैं एक बार पहले विशाखापत्तनम से दिल्ली की उडान भर चुका हूं। यहां का एयरपोर्ट काफी साफ सुथरा और सुंदर है।
यहां से आगे की उड़ान के पायलट थे सचिन गुप्ता। क्रू की प्रभारी भी बदल गई थीं। सोमा भूटिया के साथ कुछ नवयुवतियां होस्टेस के तौर पर दिखाई दे रही थीं। जहाज आसमान में था एक बार फिर से.. पर अब दिखाई दे रहा है नीचे सिर्फ समंदर और बादल।
जब जहाज समंदर के उपर उड़ान भर रहा था तब उदघोषणा हुई कि हम खराब मौसम से गुजर रहे हैं। आप सभी सीट बेल्ट बांध कर अपनी जगह पर ही बैठे रहें। टायलेट का इस्तेमाल न करें. यह सुनकर मानसून के मौसम में मन में कुछ डर जैसा बैठने लगा। पर एक घंटे 50 मिनट के उड़ान के बाद घोषणा हुई की हम जल्द ही पोर्ट ब्लेयर उतरने वाले हैं। अब हमने राहत की सांस ली। पोर्ट ब्लेयर का वीर सावरकर एयरपोर्ट अपेक्षाकृत छोटा है। यहां विमान से उतरने के बाद पैदल ही लांउंज की ओर पहुंच गए। अंदर फोटोग्राफी प्रतिबंधित है। पांच घंटे में हम दिल्ली से 4000 किलोमीटर से ज्यादा दूर अपने देश के एक केंद्र शासित द्वीप प्रदेश में पहुंच चुके थे।
अंदमान निकोबार द्वीप समूह - एक नजर
कुल निवास वाले द्वीप - 37
कुल लंबाई - 726 किलोमीटर
कुल क्षेत्रफल 8249 वर्ग किलोमीटर
वन क्षेत्र - 7171 वर्ग किलोमीटर
दलदली वनक्षेत्र - 671 वर्ग किलोमीटर
आबादी 3,80581 (2011 की जनगणना)
दूरी पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता - 1255 किमी
पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई - 1190 किमी
पोर्ट ब्लेयर से विशाखापत्तनम - 1200 किमी
अंदमान का राजकीय वृक्ष - अंदमान पादुक
राजकीय पशु - डुंगडुंग
राजकीय पक्षी - अंदमान वुड पीजन
- vidyutp@gmail.com
( ANDAMAN N NICOBAR ISLAND, UT, AIR INDIA, FLIGHT, SHIP, PORT BLAIR )
अंदमान की यात्रा को पहली कड़ी से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment