दिल्ली को जानना है तो पुराना
किला गए बिना बात अधूरी रह जानी है। पुराना किला के साथ कई पुरानी यादें जुड़ी
हैं। लोग तो कहते हैं कि यह पांडव कालीन है। पर किले के साथ मुगलकाल की कई
स्मृतियां जुडी है। कहते हैं कि ठीक इसी जगह पर पांडवों ने इंद्रप्रस्थ शहर बसाया
था। पर वर्तमान पुराना किला की इमारत को अफगान शासक शेरशाह ने बनवाया था। वास्तव
में इसका निर्माण कार्य हुमायूं ने शुरू कराया था।पर बाद में शेरशाह ने इसका विस्तार कराया। उसने महज
5 साल दिल्ली पर शासन किया। पर शेरशाह को इतिहास में कई बड़े योगदान के लिए
याद किया जाता है। पुराना किला तकरीबन एक मील के परिधि में फैला हुआ है। मजे की
बात 1914 से पहले तक यहां एक गांव का अस्तित्व हुआ करता था।
हुमायूं ने अपने 1531 से 1540 के शासन काल के दौरान पुराना किला का निर्माण शुरू कराया। उसने नाम दिया था दीनपनाह नगर। साल 1533 में किले का निर्माण शुरू हुआ। पांच साल में किला लगभग बनकर तैयार हो गया। 1540 में दिल्ली पर अधिकार के बाद यह किला शेरशाह के अधिकार में आ गया। पांच साल शेरशाह ने इस किले से पूरे हिंदुस्तान पर हुकुमत चलाई। पर 13 मई 1545 को कालिंजर के युद्ध में शेरशाह की मृत्यु हो गई। अब किला शेरशाह के बेटे सलीम शाह के अधिकार में आ गया। पर 1555 में एक बार फिर हुमायूं ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया और किला एक बार फिर हुमायूं के अधीन हो गया।
शेरमंडल के सामने। यहीं हुमायूं की मौत हुई। |
पुराने किले की मोटी दीवार पर। चाहे हाथी दौड़ा लो। |
कई बार बना पनाहगार –
दूसरे विश्व युद्ध के समय पुराना किला को जापान की फौज ने अपनी शरण स्थली बनाया।
यहां 3000 फौज ने लंबे समय तक शरण ली। 1947 में देश आजाद होने पर पाकिस्तान से आए
हिंदु परिवारों ने पुराने किले में शरण ली। हजारों परिवार यहां लंबे समय तक रहे।
भारतीय पुरात्तव विभाग द्वारा
संरक्षित पुराना किला अब दिल्ली का प्रमुख पर्यटक स्थल है। किले में प्रवेश के लिए
15 रुपये का टिकट है। लाइट एंड साउंड शो का टिकट अलग से है। किले के बाहर सुंदर
तालाब है जिसमें पैडल बोटिंग का आनंद उठाया जा सकता है। किले के अंदर कई जगह सुंदर
फूलों की क्यारियां हैं। दिन भर पुराना किला दिल्ली के प्रेमी युगलों से भी गुलजार
रहता है। अगर आप पूरा किला घूमना चाहते हैं तो तीन चार घंटे का वक्त जरूर निकालिए।
निकटतम मेट्रो या रेलवे स्टेशन प्रगति मैदान है।
-vidyutp@gmail.com
( PURANA KILA, DELHI, SHERSHAH , BOATING )
-vidyutp@gmail.com
( PURANA KILA, DELHI, SHERSHAH , BOATING )
No comments:
Post a Comment