![]() |
Boot House - 1998 +Vidyut Prakash Maurya |
बूट हाउस मुंबई के कमला नेहरू पार्क के अंदर स्थित है। इसकी देखभाल बृहनमुंबई नगरपालिका करती है।
बूट हाउस बाहर से देखने में बिल्कुल ही एक फीते वाला जूता प्रतीत होता है। बच्चे इस जूता घर को देखकर इतना खुश होते हैं कि पूछो मत। वैसे जूता घर में अंदर जाने के लिए सीढियां भी हैं। सीढ़ियों से चढ़कर आप जूते के टॉप पर जा सकते हैं। बच्चे जूता घर के ऊपर हमेशा चहल कदमी करते नजर आते हैं। यह जूता घर हर उम्र के लोगों की पसंद है।
देअर वाज एन ओल्ड वूमन हू लिव्ड इन ए शू- क्या बच्चे, क्या बड़े क्या बूढ़े सबको ये जूता घर देखकर आनंद आ जाता है। वास्तव में यह एक महिला का जूता है। इस बूट हाउस के निर्माण से कमला नेहरू पार्क का आकर्षण और बढ़ गया है। यह पूरी तरह से पत्थर से बनाया गयाहै। धीरे-धीरे यह मुंबई का खास आकर्षण बन गया। इसका निर्माण अंग्रेजी की प्रसिद्ध कविता – देअर वाज एन ओल्ड वूमन हू लिव्ड इन ए शू .... से प्रेरित होकर किया गया है।
कमला नेहरू पार्क का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर
लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू के नाम पर रखा गया है। कमला नेहरू जी का साथ काफी
पहले छोड़ गई थीं। कमला नेहरू पार्क 4000 वर्ग फीट में फैला हुआ छोटा सा पार्क है।
यहां कुछ पेड़ पौधे और फूलों की क्यारियां हैं। पार्क से मरीन ड्राईव का सुंदर
नजारा दिखाई देता है। यह मुंबई के सबसे पुराने गार्डन में से एक है।
वास्तव में हैंगिग गार्डन का
निर्माण मुंबई में एक विशाल जलाशय के ऊपर हुआ है इसलिए इसे हैंगिंग गार्डन भी कहा
जाता है। मूल रूप से यह पार्क 1881 के आसपास बना था।
बाद में 1921 में इसका नवीकरण और उन्नयन हुआ। इस जलाशय की क्षमता 3 करोड़ गैलन जल स्टोर करने की है। यहां से आसपास के इलाकों में पेयजल की सप्लाई होती है। हैंगिग गार्डन का नाम प्रसिद्ध बैरिस्टर फिरोजशाह मेहता के नाम पर रखा गया है।
बाद में 1921 में इसका नवीकरण और उन्नयन हुआ। इस जलाशय की क्षमता 3 करोड़ गैलन जल स्टोर करने की है। यहां से आसपास के इलाकों में पेयजल की सप्लाई होती है। हैंगिग गार्डन का नाम प्रसिद्ध बैरिस्टर फिरोजशाह मेहता के नाम पर रखा गया है।
कैसे पहुंचे - मुंबई में जूता घर कमला नेहरू पार्क
के अंदर और हैंगिग गार्डन के सामने है। आमतौर पर मुंबई दर्शन के पैकेज में दिन भर
घुमाने वाली बसें आपको जूता घर जरूर लेकर जाती हैं। यह केंद्रीय मुंबई के इलाके
में मालबार हिल्स के पास है। सड़क का नाम पूछें तो ये जूता घर बीजी खेर रोड पर स्थित है। यह सुबह 5 बजे से
रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है। जूता घर पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन चर्नी
रोड है।
-vidyutp@gmail.com
(KAMLA NEHRU HANGING GARDEN, BOOT
HOUSE, JUTA GHAR, MUMBAI )
No comments:
Post a Comment