![]() |
सासाराम आरा पटना पैसेंजर। |

मेरी वापसी भी इसी रुट से होती
है। पर मामा के बेटे पीरो से आरा की तरफ अगले हाल्ट नगरी ग्राम पहुंचा देते हैं।
नगरी ग्राम को हाल में ग्रामीणों की मांग पर हाल्ट बनाया गया है। आरा से सांसद
राजकुमार सिंह ने इस हाल्ट का उदघाटन किया है। एक अस्थायी केबिन बनाकर टिकट घर बना
दिया गया है।
टिकट घर ठेके पर है। पीले रंग के गत्ते वाले टिकट यहां पर मिलते हैं। पर काफी लोग अभी बेटिकट चलते हैं। सिर्फ आरा जाने वाले टिकट खरीदते हैं क्योंकि आरा में चेकिंग होने का खतरा रहता है।
नगरी के गांव वालों की चिंता है कि अगर टिकटों की बिक्री कम रही तो हाल्ट कैंसिल हो जाएगा। इसलिए वे हाल्ट पर आने वाले लोगों को टिकट लेने के लिए कहते हैं। पीरो से आरा के बीच नगरी, चरपोखरी, गडहनी और उदवंत नगर ठहराव है। पर कसाप रेलवे स्टेशन नहीं बना है। नैरोगेज में कसाप भी स्टेशन हुआ करता था। कसाप के लोगों में स्टेशन नहीं बनने से काफी नाराजगी है। लोगों के गुस्से के कारण हर पैसेंजर ट्रेन को कसाप में अघोषित तौर पर रुकना ही पड़ता है। नहीं रोकने पर लोको पायलट की पिटाई हो सकती है। वैसे ग्रामीण रेलवे कर्मचारियों को प्यार भी खूब करते हैं। कभी उन्हें गन्ना तो कभी मीठे आम पेश करते हैं।
![]() |
नगरी ग्राम का टिकट घर। |

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने
जून 2015 में सासाराम दौरे के क्रम में ऐलान किया है कि आरा सासाराम रेलवे लाइन का
दोहरीकरण किया जाएगा। इस पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग डाइवर्ट किया जाएगा
जिससे ग्रैंड कोर्ड लाइन पर भीड़ को कम किया जा सके। इस खबर से लोगों में काफी
खुशी है।
No comments:
Post a Comment