
इसके बाद 1961 में शम्मी कपूर की फिल्म ब्यॉय फ्रेंड का गाना मुझको अपना बना लो...कालका शिमला रेल पर शूट हुआ था। फिल्म ब्वाय फ्रेंड में शम्मी कपूर कालका शिमला रेल के साथ मुझे अपना यार बना लो गाना गाते नजर आते हैं। इस गाने को स्वर मोहम्मद रफी ने दिया था। इस फिल्म के निर्माता नरेश सहगल थे।
वहीं सन 2000 में आई प्रीति जिंटा की फिल्म क्या कहना में भी कालका-शिमला रेल और उसके कुछ स्टेशनों की छवि देखी जा सकती है।
लंबे समय बाद साल 2007 में आई इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट में कालका शिमला रेल की हल्की सी पर बड़ी प्यारी सी झलक देखी जा सकती है।
इम्तियाज की फिल्मों में सैर सपाटा प्रमुखता से दिखाई देता है। जब वी मेट के एक दृ्श्य में कालका शिमला रेल के समर हिल स्टेशन पर शाहिद कपूर और करीना को देखा जा सकता है।
![]() |
साल 2015 की फिल्म तमाशा में केसीआर ( सौ -यूट्यूब ) |
इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म तमाशा की शूटिंग बड़े पैमाने पर शिमला में की गई थी। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की इस फिल्म में कालका शिमला रेल की हल्की सी झलक है।ये फिल्म के आखिरी हिस्से में देखा जा सकता है।
रेल मोटर से बनाएं सफर को यादगार
अगर आप कालका शिमला रेल के सफर को और यादगार बनाना चाहते हैं तो रेल मोटर से सफर कर सकते हैं। ये रेल मोटर आन डिमांड चलाई जाती है। रेल मोटर की आकृति किसी बस जैसी है। यानी पहियों पर चलती मोटर कार। इसमें14 लोग सफर कर सकते हैं। आप अपने बडे परिवार या दोस्तों के समूह के साथ रेल मोटर की बुकिंग करा सकते हैं।
जहां मर्जी रोकवा सकते हैं - रेल मोटर का सफर भी कालका से शिमला के बीच 5 से 6 घंटे का ही होता है पर आप रेल मोटर बुक कराने के बाद इसे रास्ते अपनी मर्जी के स्टेशन पर रोकवाने का आग्रह कर सकते हैं। जिन लोगों ने रेल मोटर बुक करा कर सफर किया है उनका ये सफर यादगार बन जाता है। इसकी बुकिंग के लिए आप उत्तर रेलवे से संपर्क किया जा सकता है।
जहां मर्जी रोकवा सकते हैं - रेल मोटर का सफर भी कालका से शिमला के बीच 5 से 6 घंटे का ही होता है पर आप रेल मोटर बुक कराने के बाद इसे रास्ते अपनी मर्जी के स्टेशन पर रोकवाने का आग्रह कर सकते हैं। जिन लोगों ने रेल मोटर बुक करा कर सफर किया है उनका ये सफर यादगार बन जाता है। इसकी बुकिंग के लिए आप उत्तर रेलवे से संपर्क किया जा सकता है।
विस्टाडम कोच के साथ कालका शिमला रेल पर बर्फबारी का नजारा
साल 2018 के दिसंबर में कालका शिमला रेल के साथ एक नई चीज जुड गई। अब इस ट्रेन मे विस्टाडम कोच लगाए गए हैं। इससे ट्रेन की छत से खुले आसमान का और बर्फबारी का नजारा लिया जा सकता है। इन कोच को भारतीय रेलवे ने स्थानीय तौर पर तैयार कराया है। इनकी लागात 10 लाख प्रति कोच आई है। इन्हे महज 100 दिन मे तैयार कर लिया गया है। यह कालका शिमला मार्ग पर लग्जरी तरीके से सफर करने वालो के लिए नई सौगात है। शिवालिक डिलक्स का किराया एक व्यक्ति के लिए 2018 में 425 रुपये है।
विस्टाडम कोच
का किराया शिवालिक से अधिक रखा गया है। कालका शिमला रेलवे लाइन पर चलने वाली गाड़ियों के
डिब्बे लाल व पीले रंगों के हैं, परन्तु इस कोच का रंग उनसे अलग है। यह कोच वायलेट और सुनहरे रंगों से रंगा
गया है। इससे पहले इस तरह के कोच आंध्र प्रदेश के आरकू वैली से गुजरने वाली ट्रेन
में लगाए गए थे।
- विद्युत प्रकाश मौर्य - vidyutp@gmail.com
( KSR, KALKA SHIMLA RAIL, NARROW GAUGE, RAIL MOTER, LOVE IN SHIMLA )
( आगे पढ़िए - शिवालिक डिलक्स का वह यादगार सफर... )
No comments:
Post a Comment