तमू ( म्यांमार) के एक अगरबत्ती बेचने वाले दुकानदार |
मोरे मणिपुर का छोटा सा शहर है पर महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। मोरे में रहने के लिए कई होटल भी हैं। मोरे में बसता है एक मिनी हिंदुस्तान। यहां आपको भारत के कई राज्यों के लोग मिल जाएंगे। न सिर्फ यूपी और बिहार बल्कि बड़ी संख्या में यहां दक्षिण भारतीय भी हैं। तमिलनाडु के कई सौ लोग मोरे में रहकर व्यापार करते हैं। इन लोगों ने यहां दक्षिण भारतीय मंदिर भी बना लिया है।
वास्तव में मोरे म्यांमार (बर्मा) का प्रवेश द्वार है। यहां से म्यांमार के शहर मांडले की दूरी तकरीबन 470 किलीमीटर है। वही मांडले शहर जहां लोकमान्य तिलक को अंग्रेजों ने जेल में बंद कर रखा था। कई भारतीय सैलानियों की रूचि मांडले जाकर तिलक के जेल को देखने में रहती है। अगर आप मांडले जाना चाहते हैं तो उसके लिए इंतजाम करना पड़ेगा वीजा पासपोर्ट आदि का। लेकिन मोरे से महज पांच किलोमीटर आगे म्यांमार के अंदर तमू बाजार है।
तमू म्यांमार की सीमा के अंदर मोरे की तरह ही छोटा सा शहर है। तमू तक किसी भारतीय को जाने के लिए किसी वीजा पासपोर्ट की जरुरत नहीं होती। लेकिन वहां रात को रूकना नहीं है। दिन भर में घूम कर वापस आ जाना है। मोरे और तमू के बीच दिन भर बड़े पैमाने पर व्यापार होता है। म्यामांर के लोग बड़ी संख्या में दिन में मोरे आते हैं तो भारत के लोग तमू जाते हैं।

म्यांमार के बाजार में हिंदी - तमू बाजार के दुकानदार फर्राटे के साथ हिंदी बोलते नजर आते हैं। एक म्यांमार निर्मित अगरबत्ती बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि भारतीय लोगों से दिन भर बातें करते करते वे इतनी अच्छी हिंदी बोलना सीख गए हैं। ये हिंदी का प्रभाव है कि आपको तमू में जाकर एक बारगी लगता नहीं है कि आप हिंदुस्तान के बाहर आ चुके हैं। म्यांमार की यादगारी के तौर पर में उन बर्मी दुकानदार से अगरबत्ती के कुछ पैकेट खरीद लेता हूं।
-vidyutp@gmail.com विद्युत प्रकाश मौर्य
( IMPHAL, MANIPUR, MOREH, TAMU, MYANMAR इंफाल-मोरे- मांडले- तमू )
मणिपुर की यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मणिपुर की यात्रा को शुरू से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
moreh se mandalay 70KM nhi 350KM dur hai please ise correct kijiye..
ReplyDelete