महाराष्ट्र के इस सुंदर सपनीले हिल स्टेशन महाबलेश्वर की
प्रसिद्धि है ढेर सारे फलों की मिठास लिए स्वाद के लिए। अगर कहा जाए की स्ट्राबेरी
और महाबलेश्वर एक दूसरे के पर्याय हैं तो गलत नहीं होगा। यहां की सड़कों पर हर जगह
स्ट्राबेरी बिकती नजर आती है। आसपास में बड़े बड़े स्ट्राबेरी के बाग है। जूस,
टॉफी, जैम का लोकप्रिय ब्रांड मैपरो महाबलेश्वर का ही है। इसके अलावा माला,
मधुसागर जैसे कई और ब्रांड हैं।
बड़े पैमाने पर स्ट्राबेरी के बने प्रोडक्ट यहां से दूसरे देशों को निर्यात भी किए जाते हैं।तो अगर आप महाबलेश्वर में हैं तो इन फलों का स्वाद जरूर लें। आपको मजा आ जाएगा। यहां पर रसीले जामुन और आम का भी स्वाद ले सकते हैं।
स्ट्राबेरी की खेती के लिए बेहतर जलवायु - महाबलेश्वर की जलवायु स्ट्राबेरी की खेती के लिए उपयुक्त है। महाबलेश्वर घुमाने वाली तमाम कारें और बसें सैलानियों को स्ट्राबेरी गार्डन में जरूर ले जाती हैं। मैपरो का स्ट्राबेरी गार्डन महाबलेश्वर पंचगनी रोड पर स्थित है। वैसे महाबलेश्वर में कई होटल ही स्ट्राबेरी गार्डन के बीच में बनाए गए हैं।

स्ट्राबेरी की टॉपिंग वाली आईसक्रीम का स्वाद - अगर आप ऐसे किसी गार्डन में जाएं तो स्ट्राबेरी की टॉपिंग वाली आईसक्रीम का स्वाद लेना न भूलें। ऐसी आइसक्रीम आपको कहीं और खाने को नहीं मिलेगी।
यहां स्ट्राबेरी का मौसम फरवरी से लेकर मई के बीच रहता है।
रसीले शहतूत का स्वाद - दूसरा लोकप्रिय फल मलबेरी जिसे हम शहतूत कहते हैं वह भी महाबलेश्वर में खूब होता है। सड़कों पर स्थानीय लोग स्ट्राबेरी, मलबेरी और जामुन सजा कर बेचते मिल जाएंगे।
स्थानीय जामुन शहद भी खरीदें - आप चाहें तो जामुन से निकाले गए स्थानीय शहद भी यहां से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा स्ट्राबेरी से बनी जेली वाली टॉफी महाबलेश्वर की शान है। यहां से आप स्ट्राबेरी और मिक्स फ्रूट वाले जैम भी खरीद सकते हैं जो यहां देश के बाकी शहरों की तुलना में सस्ते मिलते हैं।

मसालेदार चना का लें स्वाद - महाबलेश्वर की सड़कों
पर आप मसालेदार चने का स्वाद भी ले सकते हैं। यहां पर पारंपरिक भड़भूजे में भूना गया चना
खास तौर पर नींबू और मसाले मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें कई तरह के स्वाद मिलाकर फुटपाथ पर बैठे दुकानदार स्वाद तैयार करते हैं। इसक मजा सिर्फ महाबलेश्वर में ही लिया जा सकता है। यहां पर आपको कई तरह की चने भूनने वाली भट्टी भी दिखाई दे जाएगी।
स्ट्राबेरी का पौधा। |
मैप्रो के उत्पादों की धूम - पूरे महाबलेश्वर शहर में मैप्रो के उत्पादों के दर्जन से ज्यादा शोरूम हैं जहां उनके उत्पाद 10 फीसदी छूट पर मिलते हैं। मैप्रो के उत्पादों में कई तरह के जूस और केशर बादाम की ठंडई शामिल है। मैप्रो जेली वाले चाकलेट भी बनाती है जो देश भर में लोकप्रिय है। कंपनी के उत्पाद देशों में ही नहीं विदेशो में भी धूम मचा रहे हैं। खास तौर पर मैप्रो का खस, मैंगो और स्ट्राबेरी के स्क्वैश का स्वाद लाजवाब है। मौका मिले तो जरूर इनका आनंद उठाएं।
No comments:
Post a Comment