उपयोगी है नीलगिरी का तेल
पूरे ऊटी में और केरल के कई शहरों में
आपको नीलगिरी के तेल की कई दुकाने देखने को मिलती हैं। आप यूकिलिप्टस का तेल
(पारदर्शी रंग का) और नीलगिरी का तेल लाल रंग का कई अलग अलग वेराइटी मिल जाएगी।
ऊटी के पास कोटागिरी में सुप्रसिद्ध नीलगिरी तैलम (यूक्लिप्टस का तेल) छोटी-छोटी झोपड़ियों में मौलिक ढंग से डिस्टिल्ड किए जाते हैं। नीलगिरी जिसे अंग्रेज़ी में यूकेलिप्टस कहते हैं मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में पाया जाने वाला पौधा है। इसके नीलगिरी की पत्तियां लंबी और नुकीली होती हैं जिनकी सतह पर गांठ पाई जाती है जिसमें तेल संचित रहता है। यूकेलिप्टस रोगाणुओं का नाश करता है और त्वचा में जल्दी समा कर लाभ पहुंचाता है। नीलगिरी की ताजा पत्तियों को तोड़कर इससे तेल बनाया जाता है जो विभिन्न रोगों के उपचार में काम आता है। इन पत्तियों से डिस्टीलेशन की प्रक्रिया द्वारा तेल निकालने का काम होता है। इस प्रक्रिया के बाद रंगहीन द्रव्य (तेल) प्राप्त होता है जिसमें किसी भी प्रकार का स्वाद नहीं होता।

नीलगिरी तेल जैसे आयुर्वेदिक तेल कमर दर्द से बहुत जल्द राहत देते हैं। हलके-हलके हाथों से इन की मसाज कर आप तुरंत काम पर चलने को तैयार हो सकती है। मुंहासे उपचार में नीलगिरी तेल कारगर है। ऊटी से आप नीलिगरी तेल के अलावा लेमन ग्रास का तेल जैसे कई और तेल भी खरीद सकते हैं। आप बोटानिकल गार्डन के गेट के आसपास और चेरिंग क्रास के पास कई दुकानों से नीलगिरी का तेल खरीद सकते हैं।
- - विद्युत प्रकाश मौर्य - vidyutp@gmail.com
( GAULTHERIA OIL, NILGIRI OIL, EUCALYPTUS OIL, OOTY, SOUTH INDIA IN SEVENTEEN DAYS 47)

- यहां से मंगा सकते हैं - - टी विजयन, द उटकमंड यूकिलिप्टस आयल रिफाइनरी, चेरिंग क्रास, ऊटी ( तमिलनाडु) फोन -0423- 2442098, -2443266
- Venus oil Distillery, 87 Bank Road OOTY- 1 ( Nilgiri) TN Tel 0423 2444350 2442917
Thanks for sharing this useful information ,regards.
ReplyDeleteAyurvedic Products online store