![]() |
पंबन ब्रिज से गुजरती ट्रेन । ( सौ www.ramnad.tn.nic.in) |
पंबन ब्रिज यानी देश
का एक अनूठा पुल। एक आश्चर्य। एक इंजीनयरिंग का अदभुत नमूना। वास्तव में रामेश्वर
भारत के नक्शे में भारत से बाहर एक टापू पर बसा शहर है। रामेश्वर को भारत से
जोड़ता है समंदर पर बना पंबन ब्रिज। पंबन ब्रिज देश का पहला सी ब्रिज है। सी ब्रिज यानी समंदर पर बना हुआ पुल। अब मुंबई
में भी सी लिंक करने वाला पुल बन गया है। लेकिन पंबन ब्रिज 1885 में बनना आरंभ हुआ
था। गुजरात कारीगरों ने इसे 1912 में पूरा किया। 1913 से इस पर रेलगाड़ी चल रही
है। पहले मीटर गेज रेलगाड़ियां दौड़ती थी पर अब ब्राड गेज ट्रेनें इस पुल से गुजरती हैं। सौ साल पुराना ये पुल 2.3 किलोमीटर लंबा है।
पुल में कोई बाउंड्री नहीं है। रेल की पटरी मानो समंदर के पानी से बस थोड़ा उपर
चलती है। आजकल सावधानी बरतते हुए पुल पर चलते हुए हर ट्रेन की गति धीमी कर दी जाती है। रामनाथपुरम रेलवे
स्टेशन के बाद आता है पंबन ब्रिज। जब पुल से ट्रेन गुजरती है तब खिड़की से समंदर
को देखने अनुभव कभी नहीं भूलने वाला है। अगर आप दिन में इस पुल से गुजरें तो अदभुत आनंद आएगा।
कैंट लीवर ब्रिज - पंबन ब्रिज की खास बात है कि ये कैंट लीवर
ब्रिज है। समंदर में बड़े नेवी के जहाज के आने पर इस पुल को खोला जा सकता है। पुल
के दोनों तरफ छह लोग खड़े होकर मेकेनिकल तरीके से पुल को खोल देते हैं।
अब सड़क पुल भी - साल 1987 में राजीव गांधी के शासन काल में पंबन ब्रिज के समांतर सड़क पुल भी बन गया है। ये सड़क पुल इतना ऊंचा है कि जहाज इसके नीचे से गुजर सकते हैं। सैकड़ों लोग रोज सड़क पुल पर पहुंच कर रेल पुल का नजारा करने आते हैं। पर सड़क पुल बनने से पहले रामेश्वरम तक जाने के लिए एकमात्र तरीका रेल पुल ही था।
![]() |
पंबन - इंदिरा गांधी सड़क पुल ( सौ www.ramnad.tn.nic.in) |
अब सड़क पुल भी - साल 1987 में राजीव गांधी के शासन काल में पंबन ब्रिज के समांतर सड़क पुल भी बन गया है। ये सड़क पुल इतना ऊंचा है कि जहाज इसके नीचे से गुजर सकते हैं। सैकड़ों लोग रोज सड़क पुल पर पहुंच कर रेल पुल का नजारा करने आते हैं। पर सड़क पुल बनने से पहले रामेश्वरम तक जाने के लिए एकमात्र तरीका रेल पुल ही था।
- विद्युत प्रकाश मौर्य ( Email - vidyutp@gmail.com )
(PAMBAN BRIDGE, RAMESHWARAM, RAMNATHPURAM, TAMILNADU, SOUTH INDIA IN SEVENTEEN DAYS 34 )
(PAMBAN BRIDGE, RAMESHWARAM, RAMNATHPURAM, TAMILNADU, SOUTH INDIA IN SEVENTEEN DAYS 34 )
No comments:
Post a Comment