कुफरी - साल 2003 की तस्वीर। |
ऐतिहासिक महत्व है कुफरी का - वैसे कुफरी का अपना ऐतिहासिक महत्व है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1972 में हुए शिमला समझौते के बारे में सभी लोग जानते हैं। कुफरी में है चीनी बंग्ला। इसी चीनी बंग्ले में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के शासनाध्यक्ष जुल्फीकार अली भुट्टो के बीच शिमला समझौते की रुपरेखा पर लंबी चर्चा की गई थी। कई दिनो तक दोनों पक्ष में वार्ता चलती रही। अंत में 2 जुलाई 1972 को इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए । दोपहर 12.40 बजे इंदिरा गांधी और भुट्टो ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

यहां बेनजीर और राजीव गांधी पहली की मुलाकात भी हुई थी। तब बेनजीर भुट्टो 19 साल की युवती थीं। उस समय का मीडिया शिमला में उनकी तस्वीरें उतारने के लिए आतुर दिखाई देता था। तमाम भारतीय अखबारों में तब शिमला के मॉल पर घूमती हुई बेनजीर भुट्टों की तस्वीरें प्रकाशित हुआ करती थीं।
सुंदर बोटानिकल गार्डन में देखें दुर्लभ पक्षी मोनाल
![]() |
मोनाल ( सौ - शिमलाआनलाइन डाट इऩ) |
सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट - कुफरी में ही सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट है। कहते हैं आलू भारत की सब्जी नहीं है। इसे कई सौ साल पहले विदेशों से लाया गया था। हां सत्रहवीं सदी में मुगलकाल में आलू भारत आया था। आज यह सब्जियों का राजा है। पूरी दुनिया में मकई, गेहूं और धान के बाद चौथे नंबर पर आलू की खेती होती है। आलू यानी हर आम और खास की पसंद। कुफरी के आलू अनुसंधान केंद्र ने आलू की कई नई वेराइटी दी है। कुफरी चंदरमुखी, कुफरी अलंकार और न जाने कितने। यहां लगातार आलू की नई वेराइटी पर शोध होता रहता है। सीपीआरआई शिमला के देश भर में अब 25 शाखाएं हैं जहां आलू पर शोध होता है। ( https://cpri.icar.gov.in/)
इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज का विशाल परिसर - शिमला लौटने
पर इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडीज ( http://www.iias.org/) जरूर जाएं। यह चौड़ा मैदान के पास है। यहां अंग्रेजों के जमाने में वायसराय
लॉज हुआ करता था। गर्मियों में देश के वायसराय यहां आकर रहते थे। आजादी के बाद भी
ये गर्मियों का राष्ट्रपति निवास था। लेकिन अब यह उच्च अध्ययन केंद्र है। इसे अंदर
से घूमने के लिए टिकट का प्रावधान है। वायसराय लॉज के लॉन में घूमते हुए आप इस बात
का एहसास बखूबी कर सकते हैं कि शाही जीवन शैली कैसी रही होगी। यहीं पर आप हिमालयन बर्ड पार्क भी देख सकते हैं।
- ----- विद्युत प्रकाश मौर्य ( vidyutp@gmail.com)
( CHINI BANGLOW, SHIMLA AGREEMENT 02 JULY 1972, INDIRA GANDHI, BHUTTO, PAKISTAN, KUFRI, SHIMLA, MONAL, ZOO )
( CHINI BANGLOW, SHIMLA AGREEMENT 02 JULY 1972, INDIRA GANDHI, BHUTTO, PAKISTAN, KUFRI, SHIMLA, MONAL, ZOO )
No comments:
Post a Comment